Your Ad Here

Friday, December 26, 2008

ताऊ ने गाँव वालो को बेवकूफ बनाया ( मजाक)

ताऊ आप नाराज मत होना विनती है ।

ताऊ ने जब से बटेऊ को इंगलिश मे पछाडा था बहुत ही ज्यादा अंग्रेजी बोलने लगा था बात बात पर एस नो वैरी गुड करता रहता था।


एक बार की बात है ताऊ के गाँव में दो अंग्रेज आ गए ताऊ के गाव का सरपंच सकते में आ गया की अब अंग्रेजो से बात कौन करे तभी सरपंच जी को ताऊ की याद आ गई क्युकी ताऊ एक बार
बटेऊ को इंगलिश मे पछाडा था

अब सरपंच जी खुशी खुशी ताऊ के घर पहुचे और ताऊ से बोले : ताऊ अपने गाव में दो अंग्रेज आए है ।
ताऊ को सिर्फ़ अंग्रेजी के तीन सब्द आते थे
१ yes
2 no
3 very good

सरपंच जी खुशी- खुशी ताऊ को लेकर अंग्रेज के पास पहुचे अंग्रेज ने ताऊ से हाथ मिलाया और बोला।
Hi what is your name?
ताऊ बोला - yes
अंग्रेज - ओके your name is yes
ताऊ - no
अब अंग्रेज गुस्सा हो गया उसे लगा ताऊ उसका मजाक उडा रहा है उसने दो तमाचे ताऊ को जड़ दिए और चलता बना ।
ताऊ- very Good
अब जो लोग गाँव के ताऊ से जलते थे उनको मजा लेने का मौका मिल गया ओ बोले क्यों ताऊ तुम्हे इतनी अंग्रेजी आती थी तो ओ तुम्हे मारा क्यों ?
ताऊ ने सीधा सा जवाब दिया
ओ तो मुझे मारा इसीलिए कि तुम इतना पड़े लिखे होकर इन जाहिलो के साथ क्यों हो और मुझे यु, एस ,चलने को बोला मै मना किया तो गुस्से में हाथ उठ गया .